NVS Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी, नवोदय स्कूलों में टीचर से लेकर स्टाफ नर्स बनने तक का मौका

NVS Recruitment 2026 Notification: नवोदय विद्यालय समिति के लखनऊ रीजन ने संविदा पर शिक्षकों और स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत PGT, TGT, लाइब्रेरियन और स्टाफ नर्स के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

NVS Recruitment 2026 Lucknow: अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाने का अनुभव हासिल करना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आया है। नवोदय विद्यालय समिति के लखनऊ रीजन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा शिक्षकों और स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जवाहर नवोदय विद्यालयों में PGT, TGT, लाइब्रेरियन और स्टाफ नर्स के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 18 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NVS Recruitment 2026

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 217 अस्थायी पदों को भरा जाएगा। इनमें सबसे अधिक पद TGT शिक्षकों के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं PGT श्रेणी में फिजिक्स, केमिस्ट्री, इंग्लिश और कंप्यूटर साइंस जैसे विषय शामिल हैं।

End of Feed