NVS Class 6 Admission 2024: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पंजीकरण आज से शुरू, यहां तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2023, 07:53 PM IST

NVS Class 6 Admission 2024: नवोदय विद्यालय समिति ने आज यानी 20 जून 2023 से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 6 में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 है।

NVS Class 6 Admission Form 2023-2024: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन का सपना संजोए बैठे छात्रों व अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से कक्षा 6 में एडमिशन प्रक्रिया आज यानी 20 जून 2023 से शुरू कर दी (NVS Class 6 Admission) गई है। ऐसे में जो अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन कक्षा 6 में करवाना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करवा (JNV Class 6 Admission) सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 है।

NVS Class 6 Admission 2024

NVS Class 6 Admission 2024: एनवीएस कक्षा 6 में एडमिशन के लिए करें अप्लाई

बता दें जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का दाखिला एंट्रेंस के आधार पर किया जाता है। इसके लिए चयन प्रक्रिया 4 नवंबर से 20 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। पहले चरण की चयन प्रक्रिया 04 नवंबर को सुबह 11 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होगी। एंट्रेंस क्वालीफाई करने वाले छात्रों को यहां एडमिशन दिया जाता है। अभिभावक नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने बच्चों का पंजीकरण कर सकेंगे।

End of Feed