NVS Admission 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि, admissions.navodaya.gov.in पर तुरंत करें अप्लाई

NVS Admission 2027 Apply Last Date Today: नवोदय विद्यालय संगठन में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 15 अक्टूबर है। अभी तक जिन छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं है कि वह तुरंत आधिकारिक वेबसाइट से इसे कंप्लीट करें।

NVS Admission 2027 Apply Last Date Today: देश के बेहतरीन आवासीय सरकारी स्कूलों में शामिल जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। दोनों ही कक्षाओं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 यानी आज की है। जो माता-पिता या छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, हॉस्टल सुविधा और उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, वे बिना समय गंवाए समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। एडमिशन के लिए इच्छुक छात्र और अभिभावक नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

NVS Admission 2027

NVS Admission 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

नवोदय विद्यालय 2027 मुख्य तिथियां और विवरण

आयोजक संस्थानवोदय विद्यालय समिति (NVS)
प्रवेश परीक्षा श्रेणीकक्षा 9वीं और 11वीं (लैटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट - LEST)
आवेदन की अंतिम तिथि15 अक्टूबर 2026 (आज)
परीक्षा की संभावित तिथिफरवरी 2027
आधिकारिक पोर्टलnavodaya.gov.in

End of Feed