UGC NET Result 2022 Updates: आपत्ति करने का आज आखिरी मौका, जानें कब जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 12:24 PM IST

UGC NET Answer Key Result 2022 date and time: यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम कल से कभी भी जारी किए जा सकते हैं। एनटीए यूजीसी आज आपत्ति विंडों को बंद रहा है, जिसके बाद आब्जेक्शन पर विचार प्रक्रिया पूरी की जाएगी और फिर रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार यहां से संभावित तिथि व लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम जल्द जारी होने के संकेत मिल गए हैं।
  • उम्मीदवार आज यानी 26 अक्टूबर तक आब्जेक्शन उठा सकते हैं।
  • यूजीसी नेट चारों फेज के लिए रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा।

UGC NET Answer Key Result 2022 on ugcnet.nta.nic.in: UGC NET दिसंबर 2021 और जून 2022 मर्ज किए गए परीक्षाओं की अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने के लिए समय सीमा को बढ़ा दिया गया था, आब्जेक्शन करने के लिए अंतिम तिथि आज, 26 अक्टूबर है। जो लोग UGC NET की अनंतिम उत्तर कुंजी पर प्रतिक्रिया भेजना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉग इन करके ऐसा कर सकते हैं, हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया है।

UGC NET Result 2022 Updates: आपत्ति करने का आज आखिरी मौका, जानें कब जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट

जानें आगे की प्रक्रिया

उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चुनौतियों की एनटीए द्वारा समीक्षा की जाएगी और यदि आवश्यक हो तो उसमें बदलाव भी किया जाएगा, और फिर यूजीसी नेट फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। बता दें, पहले यूजीसी नेट 2022 परिणाम जारी किए जाएंगे इसके बाद यूजीसी नेट 2022 फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

End of Feed