NTA Swayam Result 2026 Released: एनटीए स्वयं परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NTA Swayam Result 2026) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 जुलाई 2026 को स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम जारी कर (NTA Swayam Result) दिए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
NTA Swayam Result 2026 Released: यहां देखें स्वयं परीक्षा का रिजल्ट
NTA Swayam Result 2026: कब हुई थी एनटीए स्वयं की परीक्षा
बता दें जनवरी 2026 सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा देशभर के 149 शहरों में स्थित 201 परीक्षा केंद्रों पर 10 सत्रों में निर्धारित थी। इसमें कुल 898 कोर्स शामिल हैं। यहां कुल 829 कोर्स के नतीजे का ऐलान कर दिया गया है। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
NTA Swayam Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले exams.nta.nic.in/swayam पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NTA Swayam January Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लि कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NTA Swayam Result: कुल इतने अभ्यर्थियों ने किया था रजिस्ट्रेशन
एनटीए स्वयं परीक्षा के लिए कुल 1,22,953 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,04,834 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। हाइब्रिड मोड के लिए कुल 69 कोर्सों के लिए 3820 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें 3,053 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
NTA Swayam Result: 829 कोर्स का रिजल्ट जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 829 कोर्स के नतीजे घोषित किए हैं। जिनकी परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में हुई थी। बाकी 69 हाइब्रिड मोड कोर्स के नतीजों पर अभी भी काम चल रहा है। इन कोर्स की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए रेगुलर तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
