RMS Class 9 Social Science Revised Schedule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) परीक्षा 2026 की कक्षा 9 के लिए सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम (सिलेबस) में बदलाव किया है। एनटीए ने इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह बदलाव परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर किया गया है। नोटिस के मुताबिक टेस्ट इंडेंटिंग एजेंसी की ओर से दिए गए नए सिलेबस को कक्षा 9 के सामाजिक विज्ञान विषय में शामिल कर लिया गया है। अब परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इसी संशोधित सिलेबस के आधार पर पढ़ाई करनी होगी। उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया सिलेबस देख सकते हैं।
RMS Class 9 Social Science Revised Schedule: यहां देखें राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कक्षा 9वीं का रिवाइज्ड शेड्यूल
सिर्फ कक्षा 9 के सिलेबस में बदलाव
हालांकि, कक्षा 9 के अलावा अन्य सभी कक्षाओं और विषयों के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले जारी किए गए नोटिस और सूचना पुस्तिका में दिए गए बाकी सभी नियम, निर्देश और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगे। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए सोशल साइंस का संशोधित रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
RMS Class 9 Social Science Revised Schedule: Check Here
