RIMCEE 2026 City Slip: एनटीए ने जारी की राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एंट्रेंस एग्जामिनेशन की सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

RIMCEE 2026 City Slip: एनटीए द्वारा राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एंट्रेंस एग्जामिनेशन (RIMCEE) 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

RIMCEE 2026 City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एंट्रेंस एग्जामिनेशन (RIMCEE) 2026 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। एजेंसी द्वारा परीक्षा की एडवांस्ड सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/RIMCEE/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। शहर सूचना स्लिप चेक करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन के दौरान क्रिएट किए लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। वह स्टोरी में नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

RIMCEE 2026 City Slip

RIMCEE 2026 City Slip (Photo - AI/Newsroom Verified)

कब होगी RIMCEE 2026 परीक्षा

एनटीए द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, RIMCEE 2026 का आयोजन 6 दिसंबर को किया जा रहा है। परीक्षा से करीब 18 दिन पहले ही एनटीए ने सिटी स्लिप जारी कर दी है।

End of Feed