JEE Main 2027 के आवेदन में गलती होने पर क्या करें? परेशान होने की बजाए ऐसे करें सुधार

JEE Main 2027: जेईई मेन फॉर्म भरते समय आवेदन फॉर्म में गलती होने की स्थिति में करेक्शन विंडो के अलावा छात्रों को अब नया आवेदन फॉर्म भरने का मौका भी दिया गया है। उम्मीदवार फ्रेश फॉर्म 22 नवंबर तक सबमिट कर सकते हैं।

JEE Main 2027: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा—संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2027) के लिए आवेदन प्रक्रिया करते समय अक्सर देखा गया है कि ऑनलाइन फॉर्म भरते समय कई बार छात्रों से नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक विवरण, परीक्षा शहर के चयन या अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों में अनजाने में कुछ त्रुटियां यानी गलतियां हो जाती हैं। फॉर्म में गलती होने का पता चलते ही छात्रों और उनके अभिभावकों के मन में घबराहट होना स्वाभाविक है कि कहीं उनका फॉर्म रद्द तो नहीं हो जाएगा। इस स्थिति से बचने के लिए करेक्शन विंडो खोली जाती थी। लेकिन, इस बार NTA ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब आवेदन फॉर्म में गलती होने की स्थिति में छात्रों को घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह नया फॉर्म भर सकते हैं। जी हां, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी छात्रों की सुविधा के लिए पहली बार नया फॉर्म भरने की सुविधा शुरू की है। इसके लिए एजेंसी द्वारा गाइडलाइन भी जारी की गई है।

JEE Main 2027

JEE Main 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

गलती होने पर एनटीए ने दिया नया फॉर्म भरने का मौका

एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा के फॉर्म में गलती होने पर छात्रों को नया फॉर्म भरने का मौका दिया है। अब इस अवसर के साथ एक महत्वपूर्ण सवाल उठता है कि अगर नया फॉर्म भरा जाता है तो क्या दोबारा आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। इसका जवाब है 'हां', उम्मीदवार को नए आवेदन करने पर दोबारा फीस का भुगतान करना होगा और पुराने फॉर्म की फीस रिफंड नहीं होगी।

End of Feed