NEET 2023 Registration: नीट यूजी परीक्षा के लिए neet.nta.nic.in पर करें रजिस्ट्रेशन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 5, 2023, 10:47 AM IST

NTA NEET 2023 Registration: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट 2023 पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। पूरी संभावना है कि NTA NEET Registration प्रक्रिया आज 5 मार्च, 2023 से शुरू हो सकती है।

National Eligibility cum Entrance Test, NEET 2023 Registrations and Application process जल्द ही शुरू होने वाली है। एक बार लिंक एक्टिव होने के बाद आप neet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। बता दें, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA 1 मार्च, 2023 से ही NEET UG पंजीकरण शुरू करने वाली थी। हालांकि, NTA ने बाद में पुष्टि की कि यह प्रक्रिया बाद में शुरू होगी।

neet ug 2023 registration

नीट यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन (image source - pixabay)

मीडिया रिपोर्टों में आगे कहा गया है कि NEET UG Registrations 5 मार्च से शुरू हो सकते हैं। NTA ने पहले ही वर्ष 2023 से 2024 के लिए परीक्षा कैलेंडर की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, NEET UG 2023 परीक्षा 7 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। हर साल 16 लाख से अधिक छात्र NEET Exam में शामिल होते हैं। नीट 2022 के लिए, लगभग 18 लाख छात्र अंडरग्रेजुएट मेडिकल परीक्षा में शामिल हुए थे। उम्मीदवार महत्वपूर्ण तिथियों को नोट करें

End of Feed