JEE Mains 2023: जेईई की बदल गई ति​थि, अब 1 फरवरी को खत्म होंगी परीक्षाएं

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 19, 2023, 12:40 PM IST

JEE Mains 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 18 जनवरी को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2023 सत्र 1 के लिए एक संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की, जिसके अनुसार प्रवेश परीक्षा अब 1 फरवरी तक चलेगी। जबकि पहले जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 31 जनवरी तक खत्म होनी थी।

JEE Mains 2023: National Testing Agency (NTA) Joint Entrance Examination (JEE) Main 2023 session 1 से जुड़ी बड़ी खबर आ गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 18 जनवरी को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2023 सत्र 1 के लिए एक संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की, जिसके अनुसार प्रवेश परीक्षा अब 1 फरवरी तक चलेगी। जबकि पहले जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 31 जनवरी तक खत्म होनी थी।

jee mains 2023 exam date revise

जेईई 2023 की बदल गई तिथि

परीक्षा की नई तारीखों के अनुसार, 27 फरवरी को कोई परीक्षा नहीं होगी और 28 फरवरी को केवल एक शिफ्ट (शिफ्ट 2) होगी। 28 फरवरी की परीक्षा पेपर 2 (बीएर्क/बीप्लानिंग) के लिए होगी। पूरी डेटशीट यहां से देखें

End of Feed