एजुकेशन

TSPSC Group 4 tspsc.gov.in पर पंजीकरण का आखिरी मौका, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 19, 2023, 11:25 AM IST

TSPSC Recruitment 2022: TSPSC ग्रुप 4 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका है, उम्मीदवार जल्द से जल्द tspsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक दिया गया है। बता दें 30 दिसंबर 2022 से इस परीक्षा के लिए पंजीकरण चल रहे हैं।

Image

TSPSC Group 4 tspsc.gov.in पर पंजीकरण का आखिरी मौका

Telangana State Public Service Commission, TSPSC ने समूह IV पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से 30 दिसंबर से आवेदन आमंत्रित किए थे। यह समय सीमा आज यानी 19 जनवरी को खत्म हो रही है, इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक TSPSC Group 4 परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं किया है, वे यहां डायरेक्ट लिंक से अप्लाई कर सकते हैं। बता दें, आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

9,168 पदों को जाएगा भरा

TSPSC ग्रुप 4 भर्ती के तहत रजिस्ट्रेशन 23 दिसंबर से शुरू होना था, लेकिन इसे बढ़ाकर 30 दिसंबर कर दिया गया था, इसके पीछे कुछ तकनीकी कारण था। खैर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन केि लिए आधिकारिक वेबसाइट, tspsc.gov.in पर जाएं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 9,168 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

How to apply TSPSC Recruitment 2022

  • टीएसपीएससी ग्रुप एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को टीएसपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.tspsc.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर उन्हें अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें, और डिटेल भरें।
  • दस्तावेज संलग्न करें, भुगतान मोड का चुनाव करें।
  • फॉर्म जमा करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
शाम इस समय तक कर सकेंगे आवेदन

आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है, “उम्मीदवार जो समूह- IV सेवाओं के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, वे TSPSC की वेबसाइट http://www.tspsc.gov.in पर जा सकते हैं और निर्धारित प्रोफार्मा में Dt:30/12/2022 से Dt तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें, शाम 5 बजे के बाद से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अप्रैल/मई में होगी परीक्षा

आवेदन करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। पहले यह 12 जनवरी थी जिसे 19 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। टीएसपीएससी समूह परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन कुल 9168 रिक्तियों के लिए अप्रैल/मई 2023 में आयोजित होने वाली है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article