NTA AI Helpline: अब परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब देगा AI, कई भाषाओं में मिलेगी मदद

NTA प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की मदद के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित हेल्पलाइन तैयार कर रही है। NTA ने अभी इसे आम छात्रों के लिए शुरू करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की मदद के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित हेल्पलाइन तैयार कर रही है। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सुविधा के जरिए छात्र परीक्षा से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे और अपनी पसंद की भाषा में जवाब पा सकेंगे। फिलहाल इस हेल्पलाइन की टेस्टिंग चल रही है। NTA ने अभी इसे आम छात्रों के लिए शुरू करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। इस सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 180 47 47 का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले इस नंबर को परीक्षा सुधारों पर लोगों की राय और सुझाव लेने के लिए तैयार किया गया था। अब इसे AI आधारित हेल्पलाइन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

NTA Helpline No

NTA Helpline Number - परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब देगा AI

इसका मकसद छात्रों को जानकारी खोजने के लिए अलग-अलग वेबसाइटों और पेजों को देखने की परेशानी से बचाना है। हेल्पलाइन के जरिए परीक्षा की तारीख, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन के दौरान जरूरी दस्तावेजों से जुड़े सवाल पूछे जा सकेंगे।

End of Feed