एजुकेशन

NPCIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग डिग्री वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा 74 हजार का मिलेगा स्टाइपेंड

NPCIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग डिग्री लेकर सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए NPCIL ने भर्ती निकाली है। इसमें उन्हें उनके गेट स्कोर के आधार पर सलेक्ट कर 74 हजार का प्रति माह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

Image

इंजीनियरिंग डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

NPCIL Recruitment 2026: हजारों युवा इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हैं। उनकी यह तलाश अब खत्म हो गई है, क्योंकि न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) द्वारा एग्जीक्यूटीव ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। बिना परीक्षा के उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया जाएगा और इसका स्टाइपेंड भी बहुत अच्छा है। आइए आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से बताएं।

NPCIL Vacancy 2026: कितने पदों के लिए निकाली गई है भर्ती

NPCIL द्वारा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल, सिविल और इंस्ट्रूमेंटेशन विभिन्न ब्रांच के अनुसार, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 330 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

NPCIL Recruitment 2026: क्या है आवेदन की तिथि

बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। शाम 4 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, उसके बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी।

NPCIL Recruitment 2026: योग्यता और आयु सीमा

भर्ती के लिए 4 साल की बीटेक जिगरी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पूरी करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बीटेक में उम्मीदावर के सम कम 60 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 30 अप्रैल 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 3 से 5 साल की छूट दी जाएगी।

NPCIL Recruitment 2026: किस आधार पर होगा सिलेक्शन

भर्ती के लिए सिलेक्शन की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल नहीं है। उम्मीदवारों को उनके गेट स्कोर पर सिलेक्ट किया जाएगा। अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

NPCIL Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। सभी कैटेगरी की महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों के आवदेन शुल्क निशुल्क है। यानी उन्हें आवेदन के लिए किसी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना है।

NPCIL Recruitment 2026: स्टाइपेंड

इस भर्ती के लिए सिलेक्टेड कैंडिडेट को प्रतिमाह 74 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसमें एकमुश्त 30 हजार का बुक अलाउंस भी मिलेगा। इतना ही नहीं ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कैंडिडेट्स को साइंटिफिक ऑफिसर-सी (ग्रुप-ए) के पद पर तैनात किया जाएगा, जिसका शुरुआती वेतन लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये होगा। इसके साथ अलग से महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी नौकरी से जुड़ी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article