एजुकेशन

NCL Recruitment 2026 : एनसीएल ने 1607 पदों पर निकाली भर्ती, जानें अप्लाई करने का तरीका

NCL Recruitment 2026: एनसीएल की इस भर्ती के लिए अलग-अलग ट्रेडों और शाखाओं के ITI , डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। चुने गए उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार, 9600 से लेकर 13700 रुपये तक हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Image

NCL Apprentice Recruitment 2026

NCL Recruitment 2026 : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने साल 2026-27 के लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा और IIT और पैरामेडिकल अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1607 पदों को भरा जाना है। भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को एक साल के लिए अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। चलिये पढ़ते हैं इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी...

कितनी मिलेगी सैलरी ?

बताते चलें कि एनसीएल की इस भर्ती के लिए अलग-अलग ट्रेडों और शाखाओं के ITI , डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। चुने गए उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार, 9600 से लेकर 13700 रुपये तक हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।

भर्ती के लिए आवेदन करने का तरीका... How to apply for NCL Recruitment

  • सबसे पहले NCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक जानकारी भरें।
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर सहित जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र की जांच करने के बाद सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
जरूरी दस्तावेज Required Documents for NCL Recruitment :
  • 10वीं की मार्कशीट
  • ITI/डिप्लोमा/डिग्री प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज
Also Read : RSSB Computer Instructor Bharti : राजस्थान में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3951 पदों पर निकली भर्ती, कब है लास्ट डेट

कैसे होगी भर्ती प्रक्रिया ?

ये भर्ती Apprentice Act, 1961 के तहत की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और एलिजिबिलिटी, आयु सीमा और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी सुनिश्चित कर लें।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article