Delhi NCR School Closed LIVE: ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे चलेंगी क्लासेस, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
वायु प्रदूषण का हाल आसपास के भी इलाको में बुरा है। गाजियाबाद में भी नर्सरी से कक्षा 5 तक के सभी स्कूल अगली आदेश तक HIGHBRID MODE मे चल रहे हैं।
Read Here: भोपाल में बदल गया स्कूलों का समय, 8.30 बजे के बाद लगेंगे पहली से आठवीं तक के स्कूल
हाइब्रिड मोड के बारे में
जिन जगहों पर हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित करेंगे, वहां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की कक्षाएं चलाने की अनुमति है। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने या उन्हें बाहरी खराब हवा के संपर्क में आने से बचाने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने का विकल्प चुन सकते हैं
Delhi NCR School Closed LIVE: क्या प्रदूषण के चलते दिल्ली-NCR में बंद रहेंगे स्कूल?
दिल्ली शिक्षा विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि शिक्षा विभाग, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया जाता है कि वे कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड, यानी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों (जहां भी ऑनलाइन मोड संभव हो) में कक्षाएं संचालित करें, जो अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा। अधिकारियों ने आज, यानी 19 नवंबर के लिए अभी तक कोई अवकाश घोषित नहीं किया है।Delhi NCR School Closed LIVE- स्कूल बंद या खुले?
फिल्हाल ग्रैप-3 के तहत सरकारें स्कूल बंद करें या फिर नहीं ये जरूरी नहीं है। ये फैसला सिर्फ प्राइमरी क्लासेज के लिए लिया जा सकता है। कुछ स्कूल अपने-अपने लेवल पर हाईब्रिड मॉडल चला रहे हैं। छात्रों और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि किसी भी अपडेट के लिए वे अपने स्कूल के वॉट्सएप ग्रुप पर नजर बनाए रखें और अपडेट्स लगातार लेते रहें।Delhi NCR School Closed LIVE - वायु प्रदूषण से हालत खराब, जानें 19 नवंबर को स्कूल खुला या बंद
प्रदूषण की इस गंभीर समस्या को देखते हुए, दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह स्कूलों को बंद करने और ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत करने का आदेश दिया था कल (17 नवंबर) से, दिल्ली के कई स्कूल कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड कक्षाएं चल रही हैं। अभी स्कूल बंद पर आधिकारिक खबर नहीं आई है, जैसे ही आएगी इस पेज पर सूचना दिया जाएगा
Delhi NCR School Closed LIVE - देखें आधिकारिक तौर पर क्या कहा गया
दिल्ली शिक्षा विभाग की अधिसूचना में कहा गया है, "शिक्षा विभाग, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया जाता है कि वे कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित करें, यानी अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से भौतिक और ऑनलाइन दोनों मोड (जहां भी ऑनलाइन मोड संभव हो) में कक्षाएं संचालित करें।"
Delhi NCR School Closed LIVE - AQI स्तर आज 339 (बेहद हानिकारक)
शिक्षा निदेशालय के पूर्व आदेश के अनुसार, दिल्ली के कक्षा 5 तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में और कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं ऑफलाइन मोड में जारी रहेंगी। दिल्ली का AQI स्तर आज 339 (बेहद हानिकारक) श्रेणी में दर्ज किया गया।
Delhi NCR School Closed LIVE - 19 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल या नहीं
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद, छात्र और अभिभावक जानना चाहते हैं कि क्या बुधवार (19 नवंबर) को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे या हाइब्रिड मोड में जारी रहेंगे। लेकिन बता दें, अभी इस बारे में सरकारी फरमान नहीं आया है, लेकिन आप अपनी तरफ से सावधानी बरत के चलिए
Delhi NCR School Closed LIVE - 'गंभीर' श्रेणी से कहीं अधिक बढ़ गया प्रदूषण
दिल्ली और उसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर अत्यधिक और खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित पड़ोसी शहरों में हवा का स्तर 'गंभीर' श्रेणी से कहीं अधिक बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र वायुमंडलीय विषाक्तता के आपातकालीन चरण में पहुंच गया है।Delhi NCR School Closed LIVE - N95 मास्क पहनाकर स्कूल भेजे बच्चे
अभिभावकों को अपने बच्चों को N95 मास्क पहनकर स्कूल भेजने की सख्त सलाह दी जाती है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार होने तक स्कूलों में बाहरी गतिविधियां स्थगित रहेंगी।
N95 मास्क अनिवार्य
स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। कक्षा 5 से कक्षा 12 तक के सभी छात्रों को शीतकालीन कपड़े पहनने होगी। इसके अतिरिक्त, दिल्ली की प्रदूषित हवा से बचाव के लिए N95 मास्क अनिवार्य हैं।Delhi NCR School Close LIVE - और बढ़ गया प्रदूषण का स्तर
दिल्ली के स्कूलों में हाइब्रिड कक्षाएं कब तक जारी रहेंगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। आज तापमान में गिरावट के बावजूद, प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया है, जिससे निवासियों में सर्दी, खांसी और सिरदर्द की शिकायतें बढ़ रही हैं।Delhi NCR School Close LIVE - ग्रैप (GRAP) क्या होता है?
ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP): ये एक तरह की गाइडलाइन है, जो बताती है कि किस चीज की अनुमति नहीं है। इसके अलग-अलग चरणों में अलग-अलग पाबंदियां लगाई जाती हैं। जैसे-जैसे एक्यूआई का लेवल बढ़ता है, GRAP का अलग-अलग फेज लागू किया जाता है। हर बढ़ते फेज नंबर के साथ ग्रैप के तहत प्रतिबंध भी बढ़ते जाते हैं। जैसे ग्रैप 1 की तुलना में ग्रैप 4 के तहत प्रतिबंध ज्यादा होंगे।Delhi NCR School Close LIVE - यहां समझिए AQI का मतलब?
- AQI 0 से 50 - अच्छा
- AQI 51 से 100 - संतोषजनक
- AQI 101 से 200 - मध्यम
- AQI 201 से 300 - खराब
- AQI 301 से 400 - बहुत खराब
- AQI 401 से 500 और ज्यादा- गंभीर/खरतनाक
Delhi NCR School Close LIVE - बेहद खतरनाक स्तर दिल्ली एनसीआर की हवा
दिल्ली एनसीआर की हवा बेहद खतरनाक स्तर पर है। 18 नवंबर यानी आज मंगलवार को कई जगहों पर तो एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का लेवल 600 से ज्यादा हो दर्ज किया गया है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को सांस संबंधी दिक्कत हो रही हे, ऐसे में माता पिता को इंतजार है कि स्कूल क्लोस पर क्या लेटेस्ट अपडेट हैं।Delhi NCR School Close LIVE- दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर
स्कूली छात्रों के एक समूह ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर नवंबर से जनवरी के बीच वायु प्रदूषण की अवधि के दौरान राजधानी में आउटडोर खेल आयोजनों को रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की है। याचिकाकर्ताओं, जिनका प्रतिनिधित्व उनके माता-पिता कर रहे हैं, ने तर्क दिया है कि बच्चों को ऐसे समय में टूर्नामेंट, ट्रायल और कोचिंग शिविरों में भाग लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है जब शहर की वायु गुणवत्ता लगातार खतरनाक स्तर तक गिर रही है।Delhi NCR School Close LIVE - नोएडा स्कूल बंद पर क्या है अपडेट
बढ़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के कारण नोएडा के स्कूल भी हाइब्रिड लर्निंग मोड की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पहले, दिल्ली में कक्षा 5 तक के स्कूलों को हाइब्रिड लर्निंग फॉर्मेट में संचालित का आदेश आया था, जो अभी तक बना हुआ है।
Delhi NCR School Close LIVE: गाजियाबाद स्कूल बंद पर क्या है नोटिस
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए गाजियाबाद में नर्सरी से कक्षा पांचवी तक के सभी स्कूल अगले आदेश तक HIGHBRID MODE मे चलेंगे, अभी से तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन जल्द इस बारे में सूचना आ सकती है। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस ब्लॉग पर बने रहें।Delhi NCR School Close LIVE: दिल्ली स्कूल बंद पर क्या है नोटिस
दिल्ली के सभी स्कूल पांचवीं कक्षा तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। कई अभिभावक कल की स्थिति को लेकर असमंजस में हैं कि स्कूल कल 19 नवंबर को स्कूल खुले हैं या नहीं, ये जानन के लिए इस ब्लॉग पर विजिट करते रहें।
National Scholarship Portal 2026 के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी दिशा-निर्देश
क्या है बाल्कन क्षेत्र? जानिए क्यों UPSC परीक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है यह हिस्सा
CBSE Board Exam 2027: स्कूलों को 21 अक्टूबर तक जमा करनी होगी LOC, जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी निर्देश
'Tell me About a Time you Faced a Challenge or Failure' सवाल का कैसे दें जवाब, यहां देखें बेहतरीन उदाहरण और तरीका
CBSE बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट कब तक आ सकती है, क्या फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाए? जानें लेटेस्ट अपडेट
© 2026 Times Horizon Private Limited
