Education News: एनएमसी ने दी 13 नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता, बढ़ गईं एमबीबीएस की 3275 सीटें

नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए MBBS का संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इसके तहत इस सेशन में 13 नए मेडिकल कॉलेजों को संचालन की मान्यता दी गई है, तो वहीं MBBS की 3275 नई सीटें भी एडमिशन के लिए जोड़ी गई हैं।

NMC grants recognition to 13 new medical colleges: नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए MBBS का संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इसके तहत इस सेशन में 13 नए मेडिकल कॉलेजों को संचालन की मान्यता दी गई है, तो वहीं MBBS की 3275 नई सीटें भी एडमिशन के लिए जोड़ी गई हैं। NMC ने पहला MBBS सीट मैट्रिक्स 15 जुलाई को जारी किया था।इसी कड़ी में 1 सितंबर को आधार बना कर 10 सितंबर को इस सेशन के लिए MBBS का संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी किया है। इस नए सीट मैट्रिक्स से छात्रों के सामने अब ज्यादा अवसर होंगे।

NMC ने संशोधित सीट मैट्रिक्स किया जारी

NMC ने संशोधित सीट मैट्रिक्स किया जारी

NMC ने अगस्त में 13 नए मेडिकल कॉलेजों का मान्यता दी है, जिसके बाद MBBS की 3275 सीटें बढ़ी हैं। 15 जुलाई को जारी सीट मैट्रिक्स में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 823 थे। और अब NMC ने 9 प्राइवेट और 4 सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दी है। NMC की तरफ से जारी संशोधित सीट मैट्रिक्स के अनुसार देश में अब मेडिकल कॉलेजों की संख्या 836 हो गई है।

End of Feed