NIT वारंगल में बना B. Tech प्लेसमेंट का नया रिकाॅर्ड, छात्र को मिला 1.27 करोड़ का पैकेज

Nit Warangal Placement record: देश में टॉप प्लेसमेंट रिकॉर्ड की बात होती है तो IIT और IIM का नाम सबसे ऊपर आता है लेकिन इन दिनों NIT वारंगल ने प्लेसमेंट का ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसकी चर्चा मीडिया सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

Nit Warangal Placement record: देश में टॉप प्लेसमेंट रिकॉर्ड की बात होती है तो IIT और IIM का नाम सबसे ऊपर आता है लेकिन इन दिनों NIT वारंगल ने प्लेसमेंट का ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसकी चर्चा मीडिया सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NIT वारंगल (तेलंगाना) के प्लेसमेंट आंकड़ों ने भी सभी का ध्यान खींचा है। संस्थान के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग यानी CSE के एक छात्र को करीब 1.27 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है।

IIT नहीं, फिर भी ₹1.27 करोड़ का पैकेज

IIT नहीं, फिर भी ₹1.27 करोड़ का पैकेज

NIT वारंगल की ओर से जारी 2025-26 के प्लेसमेंट आंकड़ों के मुताबिक, बीटेक में कुल 947 छात्र शामिल थे। इनमें से 709 छात्रों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लिया। कुल 666 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ। इस तरह बीटेक का प्लेसमेंट प्रतिशत करीब 93.94 फीसदी रहा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए प्लेसमेंट सबसे अहम पहलुओं में से एक होता है।

End of Feed