CBSE को खामियां बताने वाले निसर्ग अधिकारी ने फिर रचा इतिहास, अमेरिका में मिला Hall of Fame

CBSE के ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) की पोल खोलने वाले एथिकल हैकर निसर्ग अधिकारी ने अब अमेरिका में इतिहास रच दिया है। न्हें अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DoJ) के साइबर सिक्योरिटी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के ऑनलाइन मार्क्स सिस्टम में सुरक्षा खामियों को उजागर करने वाले 19 वर्षीय साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर निसर्ग अधिकारी को अब अमेरिकी न्याय विभाग यानी US Department of Justice (DoJ) की साइबर सिक्योरिटी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। निसर्ग ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की है। इससे पहले जून 2026 में IIT कानपुर ने निसर्ग अधिकारी को अपने C3iHub में Open-Source Intelligence (OSINT) और Threat Intelligence Engineer के तौर पर नियुक्त किया था। C3iHub साइबर सिक्योरिटी और साइबर डिफेंस से जुड़े रिसर्च पर काम करता है।

निसर्ग अधिकारी

निसर्ग अधिकारी

निसर्ग इसी साल तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने सीबीएसई के ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में सुरक्षा से जुड़ी खामियों की पहचान की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने पाया था कि बिना उचित वेरिफिकेशन के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं तक ऑनलाइन पहुंच संभव थी। उन्होंने इस जानकारी को संबंधित अधिकारियों के साथ जिम्मेदारी से साझा किया था।

End of Feed