NIOS Bridge Course 2026: BEd प्राथमिक शिक्षकों के लिए 6 महीने के ब्रिज कोर्स हेतु रजिस्ट्रेशन फिर शुरू, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

NIOS Bridge Course 2026: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने बीएड योग्यता के आधार पर ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन विंडो एक बार फिर खोल दी है। आवेदन की प्रक्रिया समय पर पूरी करें।

NIOS Bridge Course 2026: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने बीएड (BEd) योग्यता के आधार पर नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह महीने के सर्टिफिकेट ब्रिज कोर्स (PDPET) हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए विंडो दोबारा खोलने का बड़ा फैसला किया है। सरकारी शिक्षकों एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों की लगातार आ रही मांगों के मद्देनजर NIOS ने यह अवसर प्रदान किया है।

NIOS Bridge Course 2026

NIOS Bridge Course 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

बता दें कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। जो पात्र प्राथमिक शिक्षक पहले आवेदन करने से चूक गए थे, वे NIOS के आधिकारिक पोर्टल bridge.nios.ac.in पर जाकर समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया और इससे संबंधित अधिक जानकारी लेख में नीचे दी गई है।

End of Feed