NIFT Entrance Exam 2024, NIFT 2024 answer key out, download link here: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) एंट्रेंस एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की (NIFT Answer Key 2024) आज यानी 18 फरवरी को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर निफ्ट आंसर-की 2024 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
NIFT Answer Key 2024
NIFT Entrance Exam 2024: दो शिफ्ट में हुई परीक्षा
एनटीए द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 5 फरवरी को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, अब इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है।
NIFT Answer Key 2024 Online Objection: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति
निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों को यदि किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 19 फरवरी की रात 11 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सभी अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के माध्यम से निफ्ट आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download NIFT Answer Key 2024 Download Process
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
- फिर निफ्ट आंसर-की 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA NIFT Result 2024 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
निफ्ट आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
