NEST 2023 Registration: चेक करें एनईएसटी के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक, जानें परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड व चयन के बारे में

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 27, 2023, 02:28 PM IST

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट या NEST 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अब यहां दिए गए पोर्टल लिंक के जरिये आवेदन पत्र भर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि, परीक्षा की तिथि, एडमिट कार्ड कब आएंगे व आवेदन शुल्क समेत अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

National Entrance Screening Exam (NEST 2023) Registration Link को एक्टिव कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार nestexam.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। रीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई है, लेकिन उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन कर लेने की सलाह दी जाती है, ताकि उन्हें आगे टेक्निकल व अन्य दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

NEST 2023 Registration date and link

एनईएसटी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक (image sourse - Pixabay)

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER), भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय - डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज (UM-DAE CEBS) में प्रवेश के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इस बार परीक्षा संचालन प्राधिकरण ने NEST परिणाम घोषित करने की नीति में बदलाव किया है। इस साल NEST Merit List कुल चार विषयों में से सर्वश्रेष्ठ तीन में उम्मीदवारों के स्कोर का उपयोग करके तैयार की जाएगी और यह NISER और CEBS दोनों संस्थानों के लिए लागू होगी।

End of Feed