आखिर कौन होते हैं Gen Z, नेपाल की सड़कों पर मचा रहे उत्पात, जानें इस पीढ़ी की पूरी A-B-C-D

Nepal Protest: नेपाल में हजारों युवा सरकार के फैसले के विरुद्ध सड़कों पर उतर आए हैं। इस बीच एक शब्द की खूब चर्चा है और वो है- Gen Z.. ये वो जनरेशन है, जिसने इतनी बड़ी संख्या में सरकार के फैसले को खुलेआम चुनौती देने की हिम्मत जुटाई है। ऐसे में चलिये समझते हैं कि जेनजी जनरेशन होती क्या है।

Gen Z Generation: नेपाल की सड़कों पर एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। सरकार ने अचानक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाया, तो हजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ये किसी राजनीतिक पार्टी या सत्ता पक्ष के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए नहीं बल्कि अपनी राय रखने और बदलाव की मांग और अपनी आजादी के लिये इकट्ठे हुए हैं। हालांकि इस बीच एक आवाज, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है, वो है Gen Z... जी हां! जेन जी... इस शब्द की चर्चा इसलिये भी ज्यादा है, क्योंकि जिस उम्र के युवा इस भीड़ का हिस्सा हैं, वो ज्यादातर इसी जनरेशन के हैं। ऐसे में चलिये समझते हैं कि ये Gen Z कौन हैं और क्यों इनकी चर्चा इतनी जोरों शोरों पर है।

Gen Z

Gen Z

आखिर कौन हैं ये Gen Z?

जेनजी जनरेशन, जिसे Gen Z या फिर Generation Z भी कहते हैं, वो ऐसे युवा हैं, जो साल 1997 से लेकर 2012 के बीच पैदा हुए हैं। यानी कि वो लोग जो 13 से लेकर 28 साल की उम्र के बीच हैं। उन्हें जेन जी कहा जाता है। ये वो पीढ़ी है, जो टेक्नोलॉजी, इंटरनेट, सोशल मीडिया और डिजिटल युग के साथ बड़ी हुई है। उन्हें डिजिटल नेटिव्स भी कहा जाता है क्योंकि ये टेक्नोलॉजी से घिरे हुए हैं और इसकी मदद से ही दुनिया से जुड़े रहते हैं।

End of Feed