NEET UG Result 2024: नीट यूजी में मिले 720 में से 705 अंक, 12वीं में हुई फेल- सामने आए कई चौंकाने वाले मामले

NEET UG Result 2024: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा का सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट जारी कर दिया है। नीट यूजी रिजल्ट ऑनलाइन अपलोड करने के बाद कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

NEET UG Result 2024: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा का सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट (NEET UG Result 2024 State/ City/ Centre-Wise) ऑनलाइन जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले सभी NEET छात्रों के लिए NTA द्वारा जारी डेटा एनालिसिस से चौंकाने वाले नंबर सामने आए हैं। गुजरात की एक छात्रा ने नीट यूजी में 720 में से 705 अंक प्राप्त किए हैं। लेकिन दिलचस्प यह है कि छात्रा गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में भौतिक और रसायन विज्ञान में फेल हो गई है। सोशल मीडिया पर छात्रा की नीट यूजी और 12वीं का रिजल्ट जमकर वायरल हो रहा है।

NEET UG Result 2024

NEET UG Result 2024

वहीं गुजरात के राजकोट मे एक एग्जाम सेंटर पर 12 छात्रों के 700 से अधिक नंबर हैं। वहीं, सीकर में एक ही परीक्षा केंद्र पर 8 छात्रों ने 720 में से 700+ अंक प्राप्त किए हैं।

End of Feed