NEET UG Result 2024: नीट परीक्षा में धांधली को लेकर लगातार सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं, MBBS एडमिशन पर रोक लगाने की मांग

NEET UG Result 2024 Controversy: राजस्थान के कोटा की रहने वाली तन्मया शर्मा और 16 छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में NEET UG Result के खिलाफ नई याचिका दाखिल करके एडमिशन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। एलेन कोचिंग के डायरेक्टर बृजेश माहेश्वरी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि मेरी कैलकुलेशन के मुताबिक सिर्फ 1563 छात्रों को नहीं बल्कि 1 लाख से ज्यादा छात्रों को ग्रेस मार्क दिए गए हैं।

NEET UG Result 2024 Controversy: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित नीट यूजी परीक्षा के रिजल्ट पर विवाद खत्म नहीं हो रहा है। राजस्थान के कोटा की रहने वाली तन्मया शर्मा और 16 छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में NEET UG Result 2024 के खिलाफ नई याचिका दाखिल करके एडमिशन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। ये सभी बच्चे एलेन कोचिंग के अलग अलग सेंटर में पढ़ते हैं। इन सभी छात्रों के परीक्षा में नंबर 600 से ज्यादा है।

Medical Students NEET UG Result

नीट यूजी परीक्षा के रिजल्ट पर विवाद

छात्रों का कहना है कि पिछले साल इन्हीं नंबरों पर इन छात्रों को सरकारी कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई के लिए एडमिशन मिल रहा था। इस बार ग्रेस मार की वजह से इन छात्रों को लगभग उन्हें नंबरों पर किसी भी कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाएगा।

End of Feed