NEET UG Registration 2024: देश क टॉप मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा के लिए जो अब तक आवेदन नहीं किए हैं वो जल्द से जल्द अप्लाई कर लें। नीट यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 16 मार्च 2024 को बंद होने वाली है। इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
NEET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नीट यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 फरवरी 2024 से जारी है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को 16 मार्च 2024 तक का समय दिया गया है। ऐसे में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
NEET UG 2024 के लिए करें अप्लाई
स्टेप 1: नीट यूजी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद NEET UG 2024 Online Registration के लिंक पर जाना होगा।
स्टेप 4: अगले पेज पर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
स्टेप 7: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
NEET UG 2024 Online Registration यहां डायरेक्ट लिंक से करें।
एप्लीकेशन फीस
नीट यूजी में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए फीस 1700 रुपये है। वहीं, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 1600 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा, एससी-एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए फीस 1000 रुपये तय की गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
कब होगी NEET UG 2024 परीक्षा?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जाएगी। NTA की तरफ से जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, NEET UG 2024 परीक्षा 5 मई 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं, इसका रिजल्ट 14 जून 2024 को जारी हो सकता है। बता दें कि, परीक्षा से 7 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होगा।
