NEET-UG Re Exam: 1.38 लाख CCTV कैमरे, 51 हजार जैमर, AI की निगरानी में 22 लाख अभ्यर्थी देंगे नीट परीक्षा

NEET UG Re exam 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित आयोजन के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अभूतपूर्व तैयारियां की हैं। परीक्षा देश के 551 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों तथा विदेशों के 14 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी सहित 12 भारतीय भाषाओं में होगी।

NEET UG Re exam 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित आयोजन के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अभूतपूर्व तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा देश के 551 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों तथा विदेशों के 14 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी सहित 12 भारतीय भाषाओं में होगी। परीक्षा के लिए बड़े पैमाने पर मानव संसाधन की तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो-दो निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा हर केंद्र पर 10 से अधिक अतिरिक्त परीक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। सभी 5,440 परीक्षा केंद्रों पर एक-एक सेंटर सिस्टम्स ऑफिसर (CSO) तैनात किया गया है, जो CCTV निगरानी और तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करेगा।

AI की निगरानी में 22 लाख अभ्यर्थी देंगे नीट परीक्षा

AI की निगरानी में 22 लाख अभ्यर्थी देंगे नीट परीक्षा

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

NTA ने परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या इलेक्ट्रॉनिक धोखाधड़ी को रोकने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। परीक्षा 95,000 से अधिक परीक्षा कक्षों में आयोजित होगी, जहां कुल 1,38,560 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की लाइव निगरानी राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को रोकने के लिए 51,311 जैमर तैनात किए गए हैं। इनमें 17,054 जैमर ECIL और 34,257 जैमर BEL द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

End of Feed