NEET UG री-एग्जाम रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, 20 जुलाई तक परिणाम जारी कर देगी NTA

NEET UG Re exam result by July 20: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET-UG री-एग्जाम का परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटी हुई है। NTA के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, NEET-UG री-एग्जाम का रिजल्ट 20 जुलाई तक घोषित किया जा सकता है।

NEET UG Result kab aayega: देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET-UG री-एग्जाम का परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटी हुई है। NTA के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, NEET-UG री-एग्जाम का रिजल्ट 20 जुलाई तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि एजेंसी की ओर से अभी परिणाम जारी करने की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है। रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच लगातार उत्सुकता बनी हुई है। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया भी परिणाम जारी होने के बाद ही आगे बढ़ेगी। ऐसे में लाखों अभ्यर्थी अपने स्कोर और रैंक का इंतजार कर रहे हैं।

नीट यूजी री एग्जाम रिजल्ट कब आएगा?

नीट यूजी री एग्जाम रिजल्ट कब आएगा?

NTA के एक सीनियर अधिकारी ने टेलीफोन पर बातचीत में ANI को बताया, 'अधिकारी ने बताया कि NTA युद्ध स्तर पर काम कर रही है ताकि अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द परिणाम उपलब्ध कराया जा सके। परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और एजेंसी पूरी पारदर्शिता के साथ रिजल्ट जारी करने पर ध्यान दे रही है।'

End of Feed