NEET UG Re Exam: अहमदाबाद के परीक्षा केंद्र पर हिजाब को लेकर विवाद, अभिभावकों ने जताई आपत्ति

नीट यूजी री एग्जाम के दौरान अहमदाबाद के आर.जे. तिब्रेवाल परीक्षा केंद्र पर रविवार को परीक्षा के दौरान हिजाब को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक मुस्लिम छात्रा को हिजाब पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिए जाने पर कुछ अभिभावकों ने आपत्ति जताई, जिसके चलते केंद्र के बाहर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।

नीट यूजी री एग्जाम के दौरान अहमदाबाद के आर.जे. तिब्रेवाल परीक्षा केंद्र पर रविवार को परीक्षा के दौरान हिजाब को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक मुस्लिम छात्रा को हिजाब पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिए जाने पर कुछ अभिभावकों ने आपत्ति जताई, जिसके चलते केंद्र के बाहर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, परीक्षा देने पहुंची छात्रा का हिजाब प्रारंभिक सुरक्षा जांच के दौरान हटवाया गया था। हालांकि, छात्रा की मां ने इस पर आपत्ति जताई और हिजाब हटाने का विरोध किया। इसके बाद परीक्षा केंद्र के प्रिंसिपल, पुलिस अधिकारियों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चर्चा हुई।

अहमदाबाद के परीक्षा केंद्र पर हिजाब को लेकर विवाद

अहमदाबाद के परीक्षा केंद्र पर हिजाब को लेकर विवाद

चर्चा के बाद सहमति बनने पर छात्रा को हिजाब पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दे दी गई। छात्रा को प्रवेश मिलने के बाद कुछ अभिभावकों ने विरोध जताते हुए कहा कि हिंदू छात्राओं को हाथों में बंधे धार्मिक धागे, कड़े और अन्य वस्तुएं हटाने के निर्देश दिए गए थे। उनका तर्क था कि यदि एक छात्रा को धार्मिक परिधान के साथ प्रवेश दिया जा सकता है, तो सभी अभ्यर्थियों के लिए समान नियम लागू होने चाहिए।

End of Feed