LIVE

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: री नीट एग्जाम खत्म, 22.8 लाख छात्र हुए शामिल, जानें कैसा रहा एग्जाम

NEET UG Re Exam 2026 today LIVE Updates: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित आयोजन के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अभूतपूर्व तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा देश के 551 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों तथा विदेशों के 14 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी सहित 12 भारतीय भाषाओं में होगी।
NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: री नीट एग्जाम खत्म, 22.8 लाख छात्र हुए शामिल, जानें कैसा रहा एग्जाम
NEET UG Re Exam 2026 today LIVE Updates: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित आयोजन के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अभूतपूर्व तैयारियां की हैं। इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा देश के 551 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों तथा विदेशों के 14 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी सहित 12 भारतीय भाषाओं में होगी। NTA ने परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या इलेक्ट्रॉनिक धोखाधड़ी को रोकने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। परीक्षा 95,000 से अधिक परीक्षा कक्षों में आयोजित होगी, जहां कुल 1,38,560 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की लाइव निगरानी राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को रोकने के लिए 51,311 जैमर तैनात किए गए हैं। इनमें 17,054 जैमर ECIL और 34,257 जैमर BEL द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

NEET-UG 2026: बड़ी तैयारियां

* 22 लाख+ अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

* 21 जून 2026 को आयोजित होगी NEET-UG

* 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्र

* विदेशों में 14 परीक्षा केंद्र

* अंग्रेजी समेत 12 भारतीय भाषाओं में परीक्षा

सुरक्षा का अभेद्य घेरा

* 1,38,560 CCTV कैमरे लगाए गए

* 95,000+ परीक्षा कक्ष CCTV निगरानी में

* 51,311 जैमर तैनात

* 17,054 – ECIL
* 34,257 – BEL

* AI आधारित निगरानी से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

* 6,700 ऑब्जर्वर परीक्षा केंद्रों पर तैनात

* 100+ वर्चुअल ऑब्जर्वर लाइव CCTV मॉनिटरिंग करेंगे

सख्त जांच व्यवस्था

* 38,795 फ्रिस्किंग स्टाफ तैनात

* 48,448 बायोमेट्रिक सत्यापन कर्मी

* फेस ऑथेंटिकेशन से भी होगी पहचान

* हर परीक्षा कक्ष में 2 निरीक्षक

* सभी 5,440 केंद्रों पर CSO की तैनाती

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

* हर केंद्र पर 40-50 सुरक्षा कर्मी

* पुलिस, अर्धसैनिक बल और जिला प्रशासन की तैनाती

* भारतीय वायुसेना भी लॉजिस्टिक सपोर्ट में शामिल

* 1,500 बैंक शाखाओं में गोपनीय सामग्री की निगरानी

* 700 OMR कलेक्शन केंद्रों पर डाक विभाग की विशेष व्यवस्था

Jun 21, 2026 | 06:34 PM IST

कैसा रहा नीट यूजी री एग्जाम

देशभर में आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। दिल्ली समेत कई शहरों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार फिजिक्स का पेपर सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण रहा, जबकि बायोलॉजी और केमिस्ट्री ने उन्हें काफी राहत दी।
Jun 21, 2026 | 04:19 PM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: NEET छात्रों की सुविधा एयरपोर्ट पर रुके पीएम मोदी

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर कुछ ऐसा किया, जिसने ये साबित कर दिया कि वो छात्रों के बारें में कितना सोचते हैं। वहीं, देश के छात्रों के लिए वो कितने संवेदनशील हैं। शनिवार को नीट यूजी 2026 (NEET-UG 2026) रि-एग्जाम की परीक्षा के मद्देनजर उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट से अपनी निर्धारित उड़ान में देरी की ताकि परीक्षा देने जा रहे छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे अपने आवास जाने के बजाय हवाई अड्डे पर ही रुक गए ताकि छात्रों को कोई परेशानी न हो।
Jun 21, 2026 | 03:58 PM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: मुंबई के दो छात्रों को नहीं मिली एंट्री

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates नीट री एग्जाम के बीच मुंबई के एक परीक्षा केंद्र पर एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो छात्रों को सिर्फ दो मिनट की देरी से पहुंचने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
Jun 21, 2026 | 03:04 PM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: 1 मिनट लेट पहुंची छात्रा, प्रवेश नहीं मिला ....

नीट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर 1 मिनट लेट पहुंची छात्रा, प्रवेश नहीं मिला ....

भोपाल के सुभाष एक्सिलेंस स्कूल सेंटर का मामला ...

लड़की के पिता ने तैनात जवानों से कहा गलती से दूसरे सेंटर पहुंच गए थे ।

बहुत कोशिश के बाद भी नहीं मिली एंट्री ...
Jun 21, 2026 | 02:40 PM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: नीट के छात्रों के लिए एयरपोर्ट पर ही रुके पीएम मोदी

आज दोपहर 1:15 बजे प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। लेकिन उन्होंने तुरंत न जाने का फ़ैसला किया, ताकि दोपहर 2 बजे होने वाली NEET परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की ओर जा रहे छात्रों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर ही इंतज़ार करने का फ़ैसला किया और दोपहर 2 बजे, जब परीक्षा शुरू हो गई, तब वे निकले।
Jun 21, 2026 | 02:32 PM IST

NEET UG Re Exam: अहमदाबाद के परीक्षा केंद्र पर हिजाब को लेकर विवाद

नीट यूजी री एग्जाम के दौरान अहमदाबाद के आर.जे. तिब्रेवाल परीक्षा केंद्र पर रविवार को परीक्षा के दौरान हिजाब को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक मुस्लिम छात्रा को हिजाब पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिए जाने पर कुछ अभिभावकों ने आपत्ति जताई, जिसके चलते केंद्र के बाहर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, परीक्षा देने पहुंची छात्रा का हिजाब प्रारंभिक सुरक्षा जांच के दौरान हटवाया गया था। हालांकि, छात्रा की मां ने इस पर आपत्ति जताई और हिजाब हटाने का विरोध किया। इसके बाद परीक्षा केंद्र के प्रिंसिपल, पुलिस अधिकारियों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चर्चा हुई।
Jun 21, 2026 | 02:14 PM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: कई छात्र हुए लेट

जानकारी के अनुसार, कई सेंटर्स पर लेट पहुंचने वाले छात्रों की परीक्षा छूट गई है। दरअसल एनटीए ने 1:30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया था।
Jun 21, 2026 | 02:05 PM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: शुरू हुआ NEET यूपी री-एग्जाम

Jun 21, 2026 | 01:44 PM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: परीक्षा को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पुनर्परीक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सहित सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रवेश केद्रों पर सख्त जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की भी व्यवस्था की गई है।
Jun 21, 2026 | 01:31 PM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: 3 मई को पहली बार हुआ था एग्जाम

पेपर लीक विवाद के बाद 3 मई को हुई परीक्षा रद्द कर दी गई थी और दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। शिक्षा मंत्रालय ने पहले कहा था कि री-एग्जाम के लिए छात्रों को परीक्षा शहर चुनने का अवसर दिया जाएगा और केंद्रों का आवंटन प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा।
Jun 21, 2026 | 01:10 PM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: सेंटर को लेकर परेशानी

नीट री-एग्जाम से पहले एक बार फिर परीक्षा केंद्र आवंटन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ओडिशा के एक छात्रा को उसके घर से करीब 1,500 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के देहरादून में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद छात्र और उसका परिवार काफी परेशान है तथा उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मदद की अपील की है।
Jun 21, 2026 | 12:50 PM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: साइबर टीम अलर्ट.. अहमदाबाद में कैसी है व्यवस्था?

Jun 21, 2026 | 12:42 PM IST

लाखों छात्र NEET री-एग्जाम में ले रहे हिस्सा.. NEET री-एग्जाम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Jun 21, 2026 | 12:33 PM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: छात्रों के परिजनों ने Exam से पहले क्या कुछ कहा ? जानिए

Jun 21, 2026 | 12:33 PM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: वाराणसी में 47 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम

वाराणसी में कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जा रहा है नीट का री एग्जाम

47 परीक्षा केंद्रों पर 25000 से ज्यादा छात्र दे रहे है नीट का री एग्जाम

सभी 47 केदो पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई

बस स्टैंड रेलवे स्टैंड सहित ट्रैफिक मैनेजमेंट की भी व्यवस्था सुचारू की गई है

सोशल मीडिया सहित फोटो स्टेट की दुकान पर भी रखी जा रही है नजर

पैरामिलिट्री फोर्स सहित अन्य कोर्स की परीक्षा केदो पर लगाई गई

47 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Jun 21, 2026 | 12:30 PM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: बायोमेट्रिक सत्यापन कार्य शुरू

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में सभी नीट के छात्र परीक्षा केंद्र पहुंच रहे हैं। यहां पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बायोमेट्रिक सत्यापन कार्य शुरू हो चुका है। दो बजे से लेकर 5:15 बजे तक छात्र अपनी परीक्षा देंगे।
Jun 21, 2026 | 12:15 PM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: पटना में शुरू हुई छात्रों की एंट्री

Jun 21, 2026 | 11:56 AM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: इन चीजों पर है प्रतिबंंध

वहीं प्रतिबंधित चीजों की बात करें तो नीट यूजी री एग्जाम में परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा नोट्स, किताबें, कागज, पर्स, भारी आभूषण, धातु की वस्तुएं और बड़े बेल्ट बकल जैसी चीजें भी नहीं ले जाई जा सकतीं हैं। ड्रेस कोड को लेकर भी NTA ने निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को हल्के रंग के और हाफ स्लीव वाले कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। फुल स्लीव या गर्म कपड़े पहनने पर अतिरिक्त जांच की जा सकती है। पैरों में चप्पल या कम हील वाले साधारण फुटवियर पहनने की सलाह दी गई है।
Jun 21, 2026 | 11:55 AM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: हिजाब और कलावा को लेकर नियम

धार्मिक कारणों से हिजाब, पगड़ी, कलावा और ताबीज जैसे प्रतीकों की अनुमति है, लेकिन ऐसे अभ्यर्थियों को अतिरिक्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। इसलिए उन्हें समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
Jun 21, 2026 | 11:51 AM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: छात्रों का पूरा फोकस अब एग्जाम पर

Jun 21, 2026 | 11:30 AM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: परीक्षा केंद्रों पर की जा रही निगरानी

Jun 21, 2026 | 11:21 AM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे छात्र

Jun 21, 2026 | 11:07 AM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: 95 हजार से ज्यादा कक्षों में सीसीटीवी

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए देशभर में 95 हजार से अधिक परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कुल 1,38,560 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा गतिविधियों की राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर लाइव निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, कैमरों से प्राप्त फुटेज का कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित विश्लेषण भी किया जाएगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।
Jun 21, 2026 | 10:43 AM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: पुलिस, अर्धसैनिक बलों, भारतीय वायु सेना और डाक विभाग की सेवाएं ली गईं

गोपनीय परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए पुलिस, अर्धसैनिक बलों, भारतीय वायु सेना और डाक विभाग की सेवाएं ली गई हैं। एनटीए ने बताया कि 20 जून को देशव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित कर सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण भी किया गया। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, ओआरएस, एम्बुलेंस, अभिभावकों के लिए बैठने और छाया की व्यवस्था, प्रत्येक कक्ष में दीवार घड़ी और अतिरिक्त रफ शीट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Jun 21, 2026 | 10:40 AM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: 51 हजार जैमर के साए में होगी परीक्षा

परीक्षा में नकल और अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए 51,311 जैमर लगाए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की मदद से यह व्यवस्था की गई है। एनटीए ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो इनविजिलेटर तैनात रहेंगे, जबकि हर केंद्र पर 10 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 38,795 फ्रिस्किंग स्टाफ और 48,448 बायोमेट्रिक कर्मियों की नियुक्ति की गई है। इस बार फेस ऑथेंटिकेशन प्रणाली को भी शामिल किया गया है। परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए लगभग 6,700 ऑब्जर्वर और 100 से अधिक वर्चुअल ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।
Jun 21, 2026 | 10:40 AM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: नीट के लिए अभेद्य सुरक्षा

Jun 21, 2026 | 10:39 AM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: गुजरात में 211 परीक्षा केंद्रों पर होगा एग्जाम

पेपर लीक के बाद रद्द की गई NEET-UG 2026 परीक्षा का पुनर्परीक्षण रविवार को गुजरात समेत देशभर में आयोजित किया जा रहा है। गुजरात में 211 परीक्षा केंद्रों पर 79,411 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए राज्यभर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
Jun 21, 2026 | 10:30 AM IST

NEET री एग्जाम से पहले बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Jun 21, 2026 | 10:01 AM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: मुंबई में खास इंतजाम

सभी 1,820 मुंबई लोकल ट्रेन सर्विस (94 AC लोकल सर्विस समेत) 21 जून को पूरे रेगुलर वीकडे टाइमटेबल के हिसाब से चलेंगी। आज सेंट्रल और वेस्टर्न दोनो रेलवे लाइन पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा। मुम्बई में हर रविवार रेलवे की तरफ से पटरियों के मरम्मत के लिए मेगाब्लॉक schedule रहता है।
Jun 21, 2026 | 09:57 AM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: जयपुर में 103 केंद्रों पर परीक्षा

जयपुर में 103 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा,
37 हजार 108 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 84 सरकारी और 19 निजी स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए,
वहीं पूरे प्रदेश में 611 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।
दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा का समय,
सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मिलेगा प्रवेश,
1:30 बजे बाद किसी अभ्यर्थी को नहीं मिलेगा प्रवेश।
परीक्षा संचालन के लिए ज़िला प्रशासन ने पूरी की तैयारियाँ।
सुरक्षा के लिए पुलिस जाब्ता और होमगार्ड्स तैनात।
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, बायोमेट्रिक सत्यापन और जैमर की व्यवस्था।
परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित।
शांतिपूर्ण और व्यवस्थित परीक्षा आयोजन के लिए प्रशासन तैयार।
Jun 21, 2026 | 09:45 AM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: एनटीए ने दी शुभकामनाएं

Jun 21, 2026 | 09:44 AM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: पूरे देश में हुआ मॉक ड्रिल

NTA ने 20 जून को देशव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित कर सभी व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान जैमर, CCTV, फ्रिस्किंग स्टाफ, बायोमेट्रिक सिस्टम और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।

साथ ही, कस्टोडियन बैंकों में रखी गई परीक्षा सामग्री का सत्यापन कर उसकी उपलब्धता और सुरक्षा सुनिश्चित की गई
Jun 21, 2026 | 09:41 AM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: 22 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

इस वर्ष 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। एनटीए के अनुसार, परीक्षा भारत के 551 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों और विदेशों के 14 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी सहित 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। एजेंसी का लक्ष्य सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुविधाजनक परीक्षा का वातावरण उपलब्ध कराना है।
Jun 21, 2026 | 09:41 AM IST

NEET UG Re Exam 2026 LIVE Updates: नीट यूजी री एग्जाम आज

NEET UG Re Exam 2026 today LIVE Updates: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने ‘नीट-यूजी- 2026’ के सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। एनटीए ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए देशभर में अभूतपूर्व सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई है।