'टीम भारत' की मेहनत लाई रंग, 5440 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई NEET UG परीक्षा, एनटीए ने ट्वीट कर दी जानकारी

NEET UG Re Exam 2026: आज यानी 21 जून 2026 को भारत के 5,440 और विदेश के 14 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुकी है। परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों ने मिलकर काम किया। एनटीए ने ट्वीट कर सरकार से लेकर अधिकारियों तक सभी का आभार व्यक्त किया।

NEET UG Re Exam 2026: नीट यूजी परीक्षा आज यानी 21 जून को भारत के 5,440 और विदेश के 14 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुकी है। एग्जाम एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट के बीच आयोजित किया गया था। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी, जिसमें 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों ने मिलकर काम किया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस परीक्षा के सफलतापूर्वक शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन की जिम्मेदारी न केवल एनटीए तक सीमित रखा बल्कि इसे ‘टीम भारत’के सामूहिक प्रयास का उदाहरण बताया।

NEET UG Re Exam 2026

5450 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई NEET UG परीक्षा (फोटो साभार AI)

एनटीए ने ट्वीट कर कहा कि यह सिर्फ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का काम नहीं था। यह 'टीम भारत' थी। देश भर के लोगों की एक ऐसी टीम जो इसलिए साथ आई ताकि हर उम्मीदवार के लिए उस सुबह सिर्फ एक ही चीज मायने रखे उनके सामने रखा हुआ पेपर। सभी उम्मीदवारों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिनमें दिव्यांग श्रेणी के 10,000 से ज्यादा उम्मीदवार भी शामिल थे। मेडिकल समस्याओं वाले लगभग 81 उम्मीदवारों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। इनमें एक बच्चा सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था और दूसरा कीमोथेरेपी से गुजर रहा था, लेकिन दोनों ही उस परीक्षा को देने के लिए दृढ़ थे, जिसकी तैयारी उन्होंने सालों से की थी। उन सभी तक पहुंचने के लिए ऐसी योजना बनाई गई थी, जिसके बारे में उम्मीदवारों को कभी पता नहीं चलता।

End of Feed