NEET UG Re Exam In Riyadh, Saudi Arabia: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) रियाद, सऊदी अरब में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) री एग्जाम पेन एवं पेपर मोड में 21 जून को आयोजित (NEET UG Re Exam) की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:45 बजे (NEET UG Re Exam In Saudi Arabia) तक होगी। यहां परीक्षा केंद्र का मुख्य प्रवेश द्वार सुबह 8:30 बजे (सऊदी समय) खोल दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन आदि प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए सुबह 10:30 बजे (सऊदी समय) से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। सुबह 11:00 बजे (सऊदी समय) के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
NEET UG Re Exam 2026: रियाद में NEET UG री-एग्जाम की तैयारी पूरी
NEET UG Re Exam Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य
साथ ही अभ्यर्थियों को यहां बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा एनटीए के दिशा निर्देशों के अनुसार अपना प्रवेश पत्र, फोटोग्राफ तथा पहचान पत्र (ID Proof) अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। साथ ही ड्रेस कोड, प्रतिबंधित वस्तुओं तथा अन्य नियमों से संबंधित NTA के दिशा निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी जाती है।
NEET UG Re Exam Saudi Arabia Exam Centre: यहां एग्जाम सेंटर की जानकारी
सऊदी अरब में परीक्षा केंद्रों की बात करें तो रियाद में NEET-UG 2026 परीक्षा केंद्र इंटरनेशनल इंडियन स्कूल रियाद (IISR), बॉयज़ सेक्शन होगा, जो अल हसन इब्न अली स्ट्रीट, एग्जिट 24, रावदाह, रियाद, सऊदी अरब में स्थित है।
NEET UG Re Exam Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NTA NEET UG Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
नीट यूजी री एग्जाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
