NEET UG Re Exam 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज यानी 23 जून 2024 को नीट यूजी की परीक्षा दोबारा आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा नीट यूजी में ग्रेस मार्क्स प्राप्त करने वाले 1563 छात्रों के लिए है। परीक्षा देशभर के कुल 6 शहरों में निर्धारित है। जिसमें छत्तीसगढ़ भी (NEET UG Re Exam) शामिल है। इसके लिए बालोद में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। हालांकि अब बालोद जिला मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों को बदला गया है। अब परीक्षा दल्लीराजहरा के डीएवी स्कूल में होगी। वहीं दंतेवाड़ा का भी सेंटर बदलकर जगदलपुर कर दिया गया है।
NEET UG Re Exam 2024: नीट यूजी के परीक्षा केंद्रों में बड़ा बदलाव
