NTA NEET UG Exam City Slip 2026 Released: नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET UG Exam City Slip 2026) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (NEET UG Exam City Slip) दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
NEET UG Exam City Slip 2026 Released: यहां डाउनलोड करें नीट यूजी एग्जाम सिटी स्लिप
बता दें एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यह दस्तावेज़ केवल उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर के बारे में अग्रिम सूचना देने के लिए है और यह आधिकारिक प्रवेश पत्र नहीं है। अभ्यर्थी नीचे दीए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले neet.nta.nic.in, neet.nta.nic.in 2026 पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NTA NEET UG Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NEET 2026 Exam Date: भारत के 552 शहरों में होगी परीक्षा
NEET UG 2026 परीक्षा भारत के 552 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 3 मई 2026 को निर्धारित है। एग्जाम एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। यह परीक्षा पेन और पेपर दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भारत में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एनटीए की ओर से आयोजित की जाती है।
NTA NEET 2025: इस बात का ध्यान रखें
यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा शहर की पर्ची डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो उन्हें एनटीए द्वारा प्रदान किए गए हेल्पलाइन नंबरों यानी 011-40759000/ 011-69227700 पर कॉल करना चाहिए या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भेजना चाहिए।
