एजुकेशन

JEE Main 2026 Answer Key: NTA ने केमिस्ट्री पेपर के लिए जारी किया जरूरी नोटिस, कहा- ऑब्जेक्शन न उठाएं छात्र

JEE Main 2026 NTA Released notice for chemistry paper: NTA ने 5 अप्रैल को परीक्षा देने वाले छात्रों से कहा है कि वे अभी कोई ऑब्जेक्शन न उठाएं।

Image

JEE Main 2026 NTA

JEE Main 2026 के दूसरे सेशन की Answer Key आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। आंसर की जारी करने के बाद National Testing Agency (NTA) ने एक जरूरी नोटिस जारी किया है, जिसमें 5 अप्रैल को परीक्षा देने वाले छात्रों से कहा गया है कि वे कोई ऑब्जेक्शन न उठाएं। ये नोटिस Chemistry के पेपर और प्रश्न पत्र और Answer Key में कथित विसंगतियों के संबंध में है। (jee main 2026)

अपने आधिकारिक Twitter हैंडल के जरिए NTA ने बताया है कि उसने 5 अप्रैल (दोपहर की पाली) को आयोजित दूसरे सेशन के JEE Chemistry पेपर में पाई गई विसंगतियों पर संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया और अन्य मीडिया रिपोर्टों के सामने आने के बाद, NTA अब इन उठाई गई चिंताओं की जांच कर रहा है।

JEE Main रैंक कैलकुलेटर: रॉ मार्क्स से रैंक की गणना

इस बीच NTA ने छात्रों से कहा है कि वे संबंधित पेपर के लिए चुनौतियों (challenges) के लिए फीस भी ना भरें क्योंकि एनटीए इस मामले की अभी जांच कर रहा है। असुविधा पर खेद जताते हुए एनटीए ने छात्रों को धैर्य रखने के लिए कहा है और बताया कि जल्द ही इस मामले में स्पष्टीकरण और आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी।

JEE Main 2026 Answer Key :

एक्सपर्ट्स ने सोशल मीडिया पर ये बात उठाई है कि JEE Main सेशन 2 की 5 अप्रैल की परीक्षा (दोपहर की शिफ्ट) के केमिस्ट्री पेपर में 18 जवाब गलत थे। छात्रों ने भी सोशल मीडिया पर सवालों की संख्या को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। खास बात ये है कि अकेले एक ही पेपर में 18 सवालों पर आपत्ति उठाना काफी महंगा पड़ेगा। इसका मतलब है कि सिर्फ केमिस्ट्री पेपर के लिए ही ₹3600 की फीस देनी होगी।

NTA ने अब इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो इस मामले की जांच कर रहा है और जल्द ही इसका एक संशोधित वर्जन जारी करेगा, साथ ही ये भी स्पष्ट करेगा कि छात्रों को आगे क्या करना होगा। एक बार यह जारी हो जाने के बाद, NTA सभी छात्रों को आपत्ति उठाने के लिए (अगर जरूरी हो तो) उचित समय देगा।

End of Article