NEET UG Counselling 2026 Registration Begins: मेडिकल कॉलेज में MBBS, BDS और अन्य UG मेडिकल कोर्स में दाखिला लेने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने NEET UG 2026 परीक्षा पास की है और काउंसलिंग के लिए पात्र हैं, वे अब ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित दिन और समय का खास ध्यान रखने की जरूरत है। NEET UG Counselling 2026 Date 5 अगस्त से 12 अगस्त 2026 दोपहर 3:00 बजे तक है।
NEET UG Counselling 2026: पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू (Image - chatgpt)
NEET UG Counselling 2026 Regitration
उम्मीदवारों को तय फीस का भी ध्यान रखना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम समय-सीमा 12 अगस्त शाम 6:00 बजे है। जो उम्मीदवार समय पर रजिस्ट्रेशन और फीस जमा नहीं करेंगे, वे पहले राउंड की काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे।
चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट कब होगा?
रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की 'चॉइस फिलिंग' करनी होगी।
- चॉइस फिलिंग: 6 अगस्त से 13 अगस्त (सुबह 11:00 बजे तक)
- चॉइस लॉकिंग: 12 अगस्त शाम 4:00 बजे से 13 अगस्त सुबह 11:00 बजे तक
- सीट अलॉटमेंट प्रोसेस: 13 से 16 अगस्त
- पहले राउंड का रिजल्ट: 17 अगस्त 2026
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय छात्रों की एंट्री कैसे होती है? क्या है Form I-20, जिसके बिना नहीं मिलता F-1 स्टूडेंट वीजा
अगर उम्मीदवार को सीट आवंटित होती है, तो उसे 18 अगस्त से 22 अगस्त के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करके एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
कितने राउंड में होगी काउंसलिंग?
इस साल भी MCC तीन नियमित राउंड में काउंसलिंग आयोजित करेगा। इसके बाद यदि सीटें खाली रहती हैं, तो 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड' आयोजित किया जाएगा।
नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 8 सितंबर 2026 से होने की संभावना है।
| कार्यक्रम | तारीख |
| रजिस्ट्रेशन शुरू | 5 अगस्त 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 12 अगस्त 2026 (दोपहर 3 बजे) |
| फीस जमा करने की अंतिम समय | 12 अगस्त 2026 (शाम 6 बजे) |
| चॉइस फिलिंग | 6 से 13 अगस्त |
| चॉइस लॉकिंग | 12 अगस्त से 13 अगस्त |
| सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 17 अगस्त 2026 |
| रिपोर्टिंग/जॉइनिंग | 18 से 22 अगस्त 2026 |
MCC ने सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया है कि काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने तक शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को भी कार्य दिवस माना जाएगा। इसका उद्देश्य पूरी एडमिशन प्रक्रिया को तय समय के भीतर पूरा करना है।
अगर आप NEET UG 2026 काउंसलिंग में हिस्सा ले रहे हैं, तो रजिस्ट्रेशन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। चॉइस फिलिंग सोच-समझकर करें, क्योंकि कॉलेज और कोर्स का आवंटन आपकी पसंद और रैंक के आधार पर होगा।
