NEET UG Answer Key 2024 Released: जारी हुई नीट यूजी आंसर की, इस लिंक से डायरेक्ट करें डाउनलोड

NEET UG Answer Key 2024 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा की आंसर की जारी कर (NEET UG Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG Answer Key 2024 Released: नीट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की आंसर की जारी कर (NEET UG Answer Key) दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in, neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर (NEET UG Answer Key 2024 Download) सकते हैं। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 11 मई 2024 रात 11:50 तक का समय दिया गया है। यहां आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

NEET UG Answer Key 2024 Released

NEET UG Answer Key 2024 Released: यहां डाउनलोड करें नीट यूजी की आंसर की

बता दें नीट यूजी की परीक्षाएं देशभर में 5 मई को पेन व पेपर मोड पर आयोजित की गई थी। परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 20 मिनट तक निर्धारित थी। एग्जाम देशभर के कुल 557 शहरों और 14 अंतर्राष्ट्रीय केंद्रों में हुआ था। इसके लिए करीब 24 लाख अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed