NEET यूजी परीक्षा में क्या क्या बदलेगा, 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम, अगले साल CBT मोड में एग्जाम

NEET UG Admit Card, Exam Date, Time, Schedule, Exam Pattern: नीट यूजी की परीक्षा लीक होने के बाद आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रेस कांफ्रेंस किया है। इस दौरान उन्होंने नीट यूजी एग्जाम डेट, टाइम, एडमिट कार्ड, एग्जाम पैटर्न समेत कई जानकारी दी। यहां आप जान सकते हैं।

NEET UG Admit Card, Exam Date, Time, Schedule, Exam Pattern: नीट यूजी की परीक्षा लीक होने के बाद आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रेस कांफ्रेंस कर (NEET UG Admit Card) रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय छात्रों के पक्ष में लिया गया है। हमारे लिए छात्रों की प्राथमिकता सर्वोपरी है। उन्होंने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा की नई तारीख 21 जून घोषित किया है। इसके लिए 14 जून को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। साथ ही इस बार छात्रों को परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र तक विद्यार्थियों के आवागमन के लिए भी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। साथ ही प्रधान ने यह भी जानकारी दी कि अगले साल से परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। यहां आप जान सकते हैं कि NEET यूजी परीक्षा में क्या क्या बदलेगा।

NEET UG Admit Card, Exam Date, Time, Schedule, Exam Pattern

NEET UG Admit Card, Exam Date, Time: यहां देखें NEET यूजी री एग्जाम में क्या क्या बदलेगा

NEET UG Admit Card Date: कब जारी होगा नीट यूजी का एडमिट कार्ड

बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 14 जून को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट का एडमिट कार्ड जारी करेगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दी। बता दें प्रवेश पत्र जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed