NEET UG 2026 Topper: सफलता के शिखर पर कैसे पहुंचे पांशुल बंशल, 715/720 स्कोर के साथ नीट यूजी किया टॉप

NEET UG 2026 Topper: हरियाणा के पांशुल बंशल नीट यूजी री-एग्जाम में आर्यन गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने 715/720 स्कोर के साथ 99.9999 पर्सेंटाइल हासिल किया, जानें टॉपर बनने के लिए क्‍या है जरूरी

NEET UG 2026 Topper Panshal Bansal: इस साल की सबसे चर्चित और चुनौतीपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 री-टेस्ट के नतीजे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने घोषित कर दिए हैं। तमाम विवादों, मानसिक तनाव और परीक्षा के दोबारा होने के दबाव के बीच जिन दो युवाओं ने अपनी मेहनत से इतिहास रचा। इनमें एक हैं हरियाणा के पांशुल बंसल और दूसरे हैं पंजाब के आर्यन गुप्ता। इन दोनों ने 720 में से 715 अंक लाकर 99.9999 पर्सेंटाइल हासिल किया और इस कठिन परीक्षा में संयुक्त रूप से पूरे देश में टॉप किया है। मिलिए पांशुल बंसल से, जिन्होंने अविश्वसनीय स्कोर के साथ अपना, परिवार और राज्य का नाम देशभर में रौशन किया।

NEET UG 2026 Topper Panshal Bansal

कौन हैं पांशुल बंसल? Who is Panshal Bansal

पांशुल बंसल हरियाणा के एक छोटे से बैकग्राउंड से आने वाले मेडिकल एस्पिरेंट हैं, जो अपने लक्ष्य के लिए पूरी तरह से समर्पित रहे हैं। पांशुल ने इस नीट यूजी री-एग्जामिनेशन में 720 में से 715 अंक हासिल कर बता दिया कि अगर आप फोकस हैं, तो आपका बैकग्राउंड मायने नहीं रखता है।

End of Feed