एजुकेशन

NEET-UG 2026 री-एग्जाम को लेकर बड़ी तैयारी, देशभर में 5400 से ज्यादा सेंटरों पर होगी कड़ी निगरानी

NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने पूर्व Indian Space Research Organisation प्रमुख K. Radhakrishnan के साथ एक हाई-लेवल बैठक कर परीक्षा सुरक्षा और छात्रों की सुविधाओं की समीक्षा की।

Image

NEET-UG 2026 (Image - timenow)

NEET-UG 2026 री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने पूर्व Indian Space Research Organisation प्रमुख K. Radhakrishnan के साथ एक हाई-लेवल बैठक कर परीक्षा सुरक्षा और छात्रों की सुविधाओं की समीक्षा की। सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि इस बार परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी। बैठक में National Testing Agency (NTA) ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत किया जा रहा है।Surveillance सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

NEET UG 2026 Re-EXAM DateNEET-UG री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा देशभर के 550 शहरों में 5400 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर होगी। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा कराने के लिए केंद्र और राज्य एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय किया जा रहा है।

neet ug 2026

NEET UG 2026 (image- timesnow)

बैठक में उच्च शिक्षा सचिव, NTA के डायरेक्टर जनरल और शिक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, CCTV निगरानी, तकनीकी मॉनिटरिंग और छात्रों की सुविधाओं पर डिटेल में जानकारी दी।

स्टूडेंट फ्रेंडली होगी परीक्षा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा 'परीक्षा सिर्फ सुरक्षित ही नहीं बल्कि “स्टूडेंट फ्रेंडली” भी होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर बेहतर बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।' सरकार का दावा है कि इस बार NEET-UG री-एग्जाम को पूरी पारदर्शिता और सख्त निगरानी के साथ आयोजित किया जाएगा ताकि छात्रों का भरोसा मजबूत हो सके।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने री-एग्जाम की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने का भरोसा दिया है। जिन छात्रों को परीक्षा से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ा था, उन्हें फिर से मौका दिया जा रहा है। री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और जरूरी दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। छात्र समय पर अपडेट देखते रहें और नई परीक्षा के लिए अपनी तैयारी मजबूत रखें।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article