NEET UG 2025 Final Answer Key Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 14 जून, 2025 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म था, और फाइनल आंसर की का इंतजार कर रहे थे, वे नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करके संशोधित आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी परीक्षा की फाइनल आंसर की
NEET UG 2025 Result Date
नहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी तक 4 मई को आयोजित NEET UG परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं किया है। न ही तो तारीख की खबर दी है, हालांकि डेमो लिंक अभी सक्रिय है। लेकिन अभी आप फाइनल आंसर की देखकर स्कोर का अंदाजा कर सकते हैं।
NEET आंसर की 2025 की मदद से उम्मीदवार अपने स्कोर की गणना कर सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि संशोधित आंसर की अंतिम है और इसे आगे चुनौती नहीं दी जा सकती है।
NEET UG 2025 Final Answer Key Download करने का क्या है तरीका
NEET UG 2025 Final Answer Key Download Link तक पहुंचने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं neet.nta.nic.in
चरण 2: होमपेज पर Final Answer Keys for NEET(UG)-2025 पर क्लिक करें।
ये रहा डायरेक्ट लिंक - NEET UG 2025 Final Answer Key Download Link
NEET 2025 परीक्षा में, यदि कोई प्रश्न अंतिम उत्तर कुंजी से हटा दिया जाता है - यदि यह अमान्य पाया जाता है - तो सभी उम्मीदवारों को उस प्रश्न के लिए चार अंक (+4) दिए जाएंगे, भले ही उन्होंने इसका प्रयास किया हो या नहीं। यह ग्रेडिंग नीति सभी परीक्षार्थियों के लिए निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है, क्योंकि हटाए गए प्रश्न को मूल्यांकन के लिए अविश्वसनीय माना जाता है।
