National Testing Agency (NTA) NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST (UG) 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। जो लोग राष्ट्रीय स्तर की एकमात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें मई में प्रवेश परीक्षा देनी होगी। बता दें, नीट यूजी परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन neet.nta.nic.in पर शुरू किया जाएगा।
नीट 2023 यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन
नीट आवेदन फॉर्म neet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे। पंजीकरण शुरू करने से पहले, एनटीए अपनी वेबसाइट पर परीक्षण के लिए सूचना बुलेटिन और अधिसूचना अपलोड करेगा। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आपको यहां अपडेट दे दिया जाएगा। National Eligibility cum Entrance Test under graduate 2023 के लिए पंजीकरण इसी हफ्ते से शुरू होने की संभाावना है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2023 रविवार, 7 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।
नीट यूजी 2023 के लिए आवेदन शुल्क
2022 में, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,600 रुपये था, इन्हीं आकड़ों के आधार पर यहां बताया जा रहा है, नीट 2023 आवेदन शुल्क भी सामान्य वर्ग के लिए 1,600 रुपये के आसपास रहेगा।
नीट यूजी 2023 के लिए आवेदन कैसे करें
- NTA NEET की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध नीट यूजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें, आपका आवेदन जमा हो जाएगा।
