National Testing Agency, NTA NEET 2023 Admit Card जल्द जारी होने के संकेत मिले हैं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनईईटी परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड आज शाम तक में जारी किया जा सकता है, एनटीए जैसे ही इन एडमिट कार्ड को जारी करेगा, आप neet.nta.nic.in से डाउनलोड लिंक पा सकेंगे। आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, NEET UG परीक्षा 7 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।
एनईईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023
रुझानों से पता चलता है कि एनटीए परीक्षा तिथि से 4 से 5 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है, चूंकि परीक्षा 7 मई के लिए निर्धारित है, ऐसे में आज शाम से लेकर कल तक में NTA NEET 2023 Admit Card जारी होने की पूरी संभावना है। अभी तक के अपडेट की बात करें तो उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की पर्ची जारी कर दी गई है, अब एडमिट कार्ड जारी किया जाना बचा है।
नीट एडमिट कार्ड एक बार जारी होने के बाद ऐसे करें डाडनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए NEET UG 2023 Admit Card लिंक पर क्लिक करें
- अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें
- आपका नीट यूजी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा
- इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
कब होगी नीट यूजी परीक्षा
NEET UG परीक्षा 07 मई, 2023 (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:20 बजे तक पूरे भारत के साथ-साथ भारत के बाहर के शहरों में लगभग 499 शहरों में पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पांच दिनों के साथ, उम्मीदवार जल्द ही एनईईटी हॉल टिकट की उम्मीद कर सकते हैं।
