कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं पिता और बेटी की NEET में 33वीं रैंक, AIIMS में पढ़ने का सपना किया पूरा

NEET Topper Bhumika Shekhawat Inspirational story: अगर कोई व्यक्ति दिल से मेहनत करे, सही दिशा में पूरी लगन और योजना के साथ आगे बढ़े, तो सपनों को हकीकत में बदलना मुमकिन है। गुजरात की भूमिका शेखावत ने यही कर दिखाया है। उन्होंने नीट यूजी 2024 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 33 हासिल करते हुए 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं।

NEET Topper Bhumika Shekhawat Inspirational story: अगर कोई व्यक्ति दिल से मेहनत करे, सही दिशा में पूरी लगन और योजना के साथ आगे बढ़े, तो सपनों को हकीकत में बदलना मुमकिन है। गुजरात की भूमिका शेखावत ने यही कर दिखाया है। उन्होंने नीट यूजी 2024 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 33 हासिल करते हुए 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं। यह सफलता उनके वर्षों के समर्पण, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास का नतीजा है। भूमिका को बचपन से ही पढ़ाई में रुचि रही है। छठी कक्षा में ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें बायोलॉजी पढ़नी है और आठवीं कक्षा में आते-आते उनका सपना साफ हो गया – डॉक्टर बनना है। इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने हर दिन निष्ठा और ईमानदारी से मेहनत की।

NEET Topper Bhumika Shekhawat Inspirational story

NEET Topper Bhumika Shekhawat Inspirational story

भूमिका एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता एक समय सर्विसमैन थे और अब एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी मां एक स्कूल टीचर हैं। परिवार ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और हर कदम पर साथ दिया। माता-पिता का यह सहयोग भी उनकी सफलता का अहम हिस्सा रहा है।

End of Feed