NEET SS Exam 2023: क्या होती है NEET SS परीक्षा, कब आते हैं फॉर्म - जानें योग्यता से लेकर संपूर्ण जानकारी

NEET SS Exam 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन कल यानी 22 सितंबर 2023 को नीट एसएस का एडमिट कार्ड जारी करेगा। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि आखिर नीच एसएस की परीक्षा क्या होती है? नीट एसएस के फॉर्म कब आते हैं और इसके लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होती है।

NEET SS Exam 2023, NEET SS Admit Card 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस कल यानी 22 सितंबर 2023 को एनईईटी एसएस का एडमिट कार्ड जारी करने जा (NEET SS Admit Card 2023) रहा है। एनईईटी सुपर स्पेशलिटी कोर्स के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.rdu.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड (NEET SS Admit Card) कर सकेंगे।

NEET SS Admit Card 2023 Date

NEET SS Admit Card 2023 Date: यहां डाउनलोड करें एनईईटी एसएस का एडमिट कार्ड

बता दें इस बार नीट एसएस की परीक्षा 29 और 30 सितंबर को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 04 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित होगी। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही यहां आप जान सकते हैं कि नीट एसएस परीक्षा क्या होती है? नीट एसएस के लिए क्वालिफिकेशन क्या है?

End of Feed