NEET PG Re Exam: जयपुर में 5 परीक्षा केन्द्रों पर 2,499 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, नीट पीजी 2026 री एग्जाम के पुख्ता इंतजाम

नीट-पीजी 2026 री-एग्जामिनेशन का आयोजन 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को अपराह्न 3ः00 बजे से शाम 6ः30 बजे तक जयपुर जिले में निर्धारित 5 परीक्षा केन्द्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में किया जाएगा।

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (आयुर्विज्ञान), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित नीट-पीजी 2026 री-एग्जामिनेशन का आयोजन 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को अपराह्न 3ः00 बजे से शाम 6ः30 बजे तक जयपुर जिले में निर्धारित 5 परीक्षा केन्द्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में किया जाएगा जिसमें कुल 2,499 अभ्यर्थी भाग लेंगें। परीक्षा के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नीट पीजी री एग्जाम 2026

नीट पीजी री एग्जाम 2026

परीक्षा समन्वयक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 30 अगस्त को नीट-पीजी परीक्षा देशभर में आयोजित हुई। जयपुर के आईओएन डिजिटल जोन, आईडीजेड सीतापुरा स्थित दो परीक्षा केन्द्रों में आंतरिक विद्युत आपूर्ति में समस्या के कारण परीक्षा पूर्ण नहीं हो सकी। इन केन्द्रों पर परीक्षा पूर्ण नहीं कर पाए अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को पुनः परीक्षा आयोजित की जा रही है।

End of Feed