NEET PG New Exam Date 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज ने आज यानी 5 जुलाई को नीट पीजी परीक्षा की तारीख घोषित कर (NEET PG New Exam Date) दी है। परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर एग्जाम का पूरा शेड्यूल चेक कर (NEET PG New Exam Date 2024) सकते हैं। एनबीईएमएस द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी।
NEET PG 2024 की नई परीक्षा तिथि घोषित
NEET PG New Exam Date: क्यों स्थगित हुई थी परीक्षा
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की अखंडता के खिलाफ आरोपों के बीच एहतियात उपाय के तौर पर 23 जून को निर्धारित नीट पीजी की परीक्षा स्थगित कर दिया था। मंत्रालय ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दिया था। हालांकि अब परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है।NEET PG New Exam Schedule: यहां देखें एग्जाम शेड्यूल
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- NEET PG परीक्षा वाला पेज खोलें।
- परीक्षा तिथि अधिसूचना खोलें।
- इसे डाउनलोड करें और नई परीक्षा तिथि देखें।
NEET PG New Exam Date: मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन
नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट, पोस्टग्रेजुएट की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार देश के मेडिकल कॉलेजों में एमडी मास्टर ऑफ सर्जरी, डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MS) व पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए पात्र माने जाते हैं। हालांकि इसमें नीचे दिए गए ये संस्थान शामिल नहीं होते हैं।NEET PG के जरिये इन संस्थानों में नहीं मिलता मौका
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निम्नलिखित चिकित्सा संस्थान MD/MS के लिए केंद्रीकृत प्रवेश के अंतर्गत नहीं आते हैं:1. All AIIMS
2. PGIMER Chandigarh
3. JIPMER Puducherry
4. NIMHANS, Bengaluru
5. Sree Chitra Tirunal Institute for Medical Sciences and Technology, Trivandrum
