NEET PG Exam 2024 Guidelines, Instruction: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस आज यानी 11 अगस्त 2024, रविवार को नीट पीजी की परीक्षा आयोजित करने जा (NEET PG Exam Guidelines) रहा है। नीट पीजी की परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट (NEET PG Exam Instruction) तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से शाम 7 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए 2 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है।
NEET PG Exam Guidelines, Instruction: यहां देखें नीट पीजी गाइडलाइंस और इंस्ट्रक्शन
एग्जाम 185 शहरों के कुल 500 केंद्रों पर निर्धारित होगा। ध्यान रहे परीक्षा केवल इंग्लिश भाषा में होगी। यहां 800 मार्क्स के कुल 200 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मादवार एग्जाम के लिए जाते समय नीचे दिए ये डॉक्यूमेंट्स ले जाना ना भूलें। बिना इसके आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
NEET PG Exam Guidelines: एडमिट कार्ड अनिवार्य
नीट पीजी परीक्षा के लिए एग्जाम हॉल में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, एग्जाम सेंटर का शहर, पास पोर्ट साइज फोटोग्राप व हस्ताक्षर से लेकर संपूर्ण जानकारी दर्ज। परीक्षा के लिए जाते समय एडमिट कार्ड के साथ नीचे दिए ये दस्तावेज ले जाना ना भूलें।NEET PG Exam Guidelines: ये दस्तावेज जरूरी
- बारकोड एडमिट कार्ड (Admit Card)
- प्रोविजनल एसएमसी
- एनएमसी रजिस्ट्रेशन की कॉपी
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- पैन कार्ड (Pan Card)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
