NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी एडमिट कार्ड कल होगा जारी, nbe.edu.in पर करें डाउनलोड

NEET PG Admit Card 2024 Date: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) कल यानी 18 जून को नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष नीट पीजी परीक्षा 23 जून को आयोजित होने वाली है।

NEET PG Admit Card 2024 Date: नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) कल यानी 18 जून को नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

NEET PG Exam

NEET PG Admit Card 2024

इस वर्ष नीट पीजी परीक्षा 23 जून को आयोजित होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें। एडमिट कार्ड पाने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

End of Feed