NEET PG Admit Card 2024 Release Date: नीट पीजी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से नीट पीजी एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड (NEET PG Admit Card 2024 Download) कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
NEET PG Admit Card 2024
NEET PG Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
नीट पीजी एग्जाम का आयोजन 11 अगस्त 2024 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 23 जून को होनी थी लेकिन परीक्षा से मात्र 12 घंटे पहले इसे रद्द कर दिया गया था। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो नीट पीजी में 800 अंकों के 200 बहुविकल्पीय सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
NEET PG Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीट पीजी एडमिट कार्ड कल यानी 8 अगस्त को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download NEET PG Admit Card 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर नीट पीजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET PG Exam 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
नीट पीजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। यह परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा और पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी कोर्स और एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
