NEET PG Re Exam Date 2024: क्यों स्थगित हुई नीट पीजी की परीक्षा, लाखों छात्र मायूस, जानें अब कब होगा ये एग्जाम

NEET PG Re Exam Date 2024, NEET PG Postponed 2024: स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज होने वाली नीट पीजी की परीक्षा को स्थगित कर (NEET PG Re Exam Date) दिया है। इसके लिए कुल 2,28,757 छात्रों ने अपना पंजीकरण (NEET PG Latest News Today) करवाया था। यहां आप जान सकते हैं कि नीट पीजी की परीक्षा क्यों स्थगित हुई और कब आयोजित की जाएगी।

NEET PG Re Exam Date 2024, NEET PG Postponed 2024 : नीट पेपर लीक व यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द होने पर घमासान मचा हुआ है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) की ओर से आयोजित होने वाली नीट पीजी की परीक्षा स्थगित कर (NEET PG Exam 2024 Postponed) दिया है। एनबीई ने बीते दिनों परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी (NEET PG Exam 2024 Latest News) किया था। वहीं परीक्षा आज यानी 23 जून 2024, रविवार को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। लगातार पेपर लीक की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी प्रवेश परीक्षा का बारिकी से जांच करने का फैसला लिया है। यहां आप जान सकते हैं कि नीट पीजी की परीक्षा क्यों स्थगित हुई? कब आयोजित की जाएगी नीट पीजी एग्जाम?

NEET PG Re Exam Date 2024, NEET PG Postponed 2024

NEET PG Re Exam Date 2024: कब होगी नीट पीजी की परीक्षा

Why Neet PG Exam Postponed: क्यों स्थगित हुई नीट पीजी की परीक्षा

नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (पोस्टग्रेजुए) की परीक्षा से ठीक एक दिन पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें पेपर लीक होने का संदेह जताया गया था। यही कारण है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने एग्जाम से ठीक एक दिन पहले परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा स्थगित होने पर छात्रों की असुविधा के लिए खेद है। जल्द ही एग्जाम के नई डेट का ऐलान किया जाएगा।

NEET PG Exam Postponed: इतने लाख रजिस्ट्रेशन

बता दें नीट पीजी परीक्षा आज यानी 23 जून को आयोजित होने वाली थी। परीक्षा देशभर के कुल 292 शहरों में निर्धारित थी। इसके लिए कुल 2 लाख 28 हजार 757 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें 1,22,961 पुरुष व 1, 05,791 महिला शामिल थी। इसके अलावा 223 विदेशी नागरिक, गैर ओसीआई 195 और एनआरआई 119 शामिल थे।

NEET PG Re Exam Date: कब होगी नीट पीजी की परीक्षा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी नीट पीजी की परीक्षा की नई तारीख को लेकर किसी प्रकार का कोई नोटिस जारी नहीं किया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 23 जून को होने वाली नीट पीजी की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही नई परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। छात्रों से अनुरोध है कि लगातार एनबीई की ऑफिशियल साइट पर पैनी नजर बनाए रखें व स्वास्थ्य मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट पर विजिट करते रहें। एग्जाम डेट घोषित होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

NEET PG Exam 2024: मेडिकल की पढ़ाई के लिए एडमिशन

नीट पीजी की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को रैंक के आधार पर एमबीबीएस, बीडीएस, बीवीएससी, एएच व बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

NEET PG Exam: कितने मार्क्स की परीक्षा

नीट पीजी की परीक्षा कुल 800 मार्क्स की सीबीटी मोड पर होती है। यहां अभ्यर्थियों को कुल साढ़े तीन घंटे का समय दिया जाता है। ध्यान रहे परीक्षा महज एक भाषा यानी अंग्रेजी में ही होती है।

End of Feed